मोठ: मोंठ हाईवे पर बड़ा हादसा: नींद की झपकी से बेकाबू हुई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Moth, Jhansi | Apr 28, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र में सेमरी टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया।