कुटुंबा: ईंट भट्ठा पर काम करने वाले यूपी के मजदूर की संदिग्ध मौत, बांस से लटका मिला शव
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव ईंट भट्ठा के समीप बांस के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और मजदूरों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत बिंदकी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर बेहटा गांव निवासी मिश्री