जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संत कबीर नगर के बढ्या ठाठर में निर्माणाधीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। 634 लाख की लागत से बन रहे इस उपकेन्द्र का सिविल कार्य लगभग पूरा है। पावर परिवर्तक और स्विच गियर लगाने का काम जुलाई 2026 तक पूरा होगा।