इस्लामनगर अलीगंज: खड़गे के अपमान पर जमुई में कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी प्रखंड के कार्यकर्ता जुटे, किया पुतला दहन
जमुई में शुक्रवार को 1:45 बजे के लगभग जिला कांग्रेस कमेटी ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक तक रैली निकाला जिसमें सभी प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान कचहरी चौक पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।