बैरसिया: आरोपी समर्थ सिंह से गहन पूछताछ जारी, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा - तथ्यों को वेरीफाई किया जा रहा है
Berasia, Bhopal | May 25, 2026 ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा, आरोपी समर्थ सिंह से काफी गहन पूछताछ कर रहे हैं। जो भी पूछताछ में बताया जाता है उसको वेरीफाई भी किया जाता है। अभी पूछताछ जारी है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भोपाल में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से भी कुछ पूछताछ हुई है और अभी और पूछताछ करना बाकी है।