गढ़बोर: गोमती चौराहा के पास अनियंत्रित बस पलटने से 13 यात्री घायल, सभी घायलों का उपचार जारी है
गोमती चौराहा के पास अनियंत्रित बस पलटने से 13 यात्री घायल, सभी घायलों का उपचार जारी। गोमती चौराहा के पास देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिसमें करीब 13 यात्री घायल हो गए। यह हादसा धनिन और गोमती चौराहा मार्ग के बीच में हुआ। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार करवाकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।