गढ़बोर: देसूरी नाल में ब्रेक फेल होने के कारण गेहूं से भरा ट्रक पलटा, खलासी हुआ घायल
राजसमंद के देसूरी नाल में गेंहू से भरा ट्रक पलटा, खलासी घायल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा। राजसमंद के देसूरी नाल में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गेंहू से भरा एक बड़ा ट्रक पलट गया। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रक का खलासी नाथद्वारा निवासी सुरेंद्र सिंह घायल हो गया है।