कासगंज: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम विपिन पुत्र जयवीर और हरदेव उर्फ देवा उर्फ देव सिंह पुत्र जयवीर सिंह है। दोनों अभियुक्त फिरोजाबाद जिले के ग्राम नगला केवल के रहने वाले हैं। गिरफ्त में आए अभियुक्त ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे थे।