नवाबगंज: ज़ैदपुर व सफदरगंज थाना परिसर में समाधान दिवस पर एसपी ने क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया
ज़ैदपुर व सफदरगंज थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार 2:00 बजे तक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र से आने वाली विभिन्न समस्याओं की जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना सफदरगंज व थाना जैदपुर में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया।