करकेली: ग्राम पंचायत रहठा में सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास व प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
Karkeli, Umaria | Apr 10, 2026 विकासखण्ड करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहठा मे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवास एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कोलोनी का सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निरीक्षण किया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये।स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता कम मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए।