धमदाहा: लिवरी नदी में स्नान करने गए 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, बरहकोना जमियां टोला की घटना
धमदाहा :- मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज नगर पंचायत के बरहकोना जमियां टोला वार्ड नंबर-3 में सोमवार को लिवरी नदी में स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहकोना जमियां टोला निवासी मुकेश ऋषि के पुत्र प्रीतम कुमार ऋषि के रूप में हुई है।