शाहजहांपुर: रोजा के अटसलिया गांव स्थित खेत में मिला बुजुर्ग का शव, परिवार को शरीर पर मिले चोट के निशान
थाना रोजा के अटसलिया गांव के रहने वाले 60 साल के हुकुम चंद्र मंगलवार की दोपहर बकरी चराने खेत पर गए थे। उसके बाद ग्रामीणों को खेत पर हुकुम चंद्र का शव लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुच गई। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान हैं। उनको दिन में कुछ लोगों के साथ घूमते देखा गया था।