शाहजहांपुर: एक्सीडेंट में घायल निगोही के ढकिया तिवारी के प्रधान को प्राइवेट अस्पताल में देखने पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर
निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव के ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में घायल हुए। उसके बाद उनको घंटाघर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं भाजपा सांसद अरुण सागर ने अस्पताल पहुंचकर घायल ग्राम प्रधान से मुलाकात कर उनसे हालचाल जाना। उसके बाद भाजपा सांसद ने अस्पताल के डाक्टर से मुलाकात की।