शाहजहांपुर: बिमार बंदी की राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान, फर्रुखाबाद जिले से शाहजहांपुर पहुंचा परिवार
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र के आर्मी कैंट निवासी 65 साल का संजीव पारिया पिछले कुछ समय से शाहजहांपुर की जेल में था। उसके उपर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि कुछ समय से बंदी की तबियत ठीक नही चल रही थी। बंदी जेल के अस्पताल में भर्ती था। रात में हालत बिगड़ने पर उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।