शाहजहांपुर: सड़क दुर्घटना में सिंधौली के कटिया बुजुर्ग निवासी चाचा की मौत के बाद भतीजे की भी इलाज के दौरान हुई मौत, हुआ पोस्टमार्टम
चौक कोतवाली साउथ सिटी के पास 16 जून की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार सर्वेश की मौत हो गई थी।जबकि हादसे में मृतक का 20 साल का भतीजा गोविंद घायल हो गया था।उसकी इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।परिजनों के मुताबिक सर्वेश भतीजे गोविंद के साथ पिपरौला स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।गोविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।