बीकानेर: लालगढ़ स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड बहाल करने की मांग, चालकों ने DRM को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर टैक्सी चालकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस संबंध में चालकों ने उत्तर-पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। चालकों का कहना है कि पूर्व में लालगढ़ स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड संचालित होता था, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ