कहरा: कोशी कॉलनी में युवक का शव मिलने पर कार्रवाई न होने से नाराज़ लोगों ने एसपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
Kahara, Saharsa | Jul 15, 2025 बीते महीने कोशी कॉलनी में 24 वर्षीय अश्वनी कुमार का शव बरामद मामले कार्रवाई नहीं होने पर एसपी कार्यालय के सामने परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया और सहरसा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की परिजनों ने बताया कि 2 महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई और ना ही गिरफ्तारी किसी की हो पाई है ।