इसुआपुर: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने को लेकर इसुआपुर महुली के एक युवक को किया गया गिरफ्तार ।
Ishupur, Saran | Mar 5, 2024 मंगलवार को इस मामले में राजेश्वर मांझी का पुत्र संदेश कुमार माझी उर्फ रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला के दिशा निर्देश पर इस टीम में शामिल इसुआपुर थाना अध्यक्ष के अलावा थाना के अन्य कई कर्मी शामिल थे। इसके पूर्व भी इस तरह के कृत्य में कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।