इसुआपुर: इसुआपुर सढ़वारा उप डाकघर समेत प्रखंड के विभिन्न उपडाकघरों में प्रधानमंत्री सूर्य योजना के लाभुको का शनिवार को हुआ निबंधन
Ishupur, Saran | Mar 9, 2024 इसे लेकर डाकघर परिसर में दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही।लोग अपने बिजली बिल के साथ उक्त योजना का निबंधन कराया। शिविर में इसके बारे में जरूरतमंदों को जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है।केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को लोगों को निशुल्क बिजली प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।