इसुआपुर: इसुआपुर उप डाकघर अंतर्गत पड़ने वाले सभी शाखा डाकघरों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत हुआ निबंधन
Ishupur, Saran | Mar 7, 2024 इसुआपुर उप डाकघर अंतर्गत पड़ने वाले सभी शाखा डाकघरों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया। सरकार ने इस योजना के तहत देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। पूरे सारण जिले में प्रथम फेज में 30 हजार लोगों को निबंध करने का टारगेट दिया गया है। सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है।