इसुआपुर: रविवार को देर शाम तक इसुआपुर तथा प्रखंड के विभिन्न डाकघरो में पीएम सूर्य योजना के तहत हुआ निबंधन, स्थानीय लोगों में हर्ष
Ishupur, Saran | Mar 11, 2024 प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना का रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुका है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम के तहत लाभार्थियों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ दिया जाएगा. इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा. मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. साथ ही सरकार लाभार्थियों को सब्सिडी भी देगी।