इसुआपुर: मोटरसाइकिल की टक्कर में दो चालक हुआ घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Ishupur, Saran | Mar 8, 2024 शुक्रवार को इसुआपुर,प्रखंड के सढ़वारा पोस्ट ऑफिस के एजेंट व मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव निवासी स्वर्गीय बिंदा सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह व इसुआपुर गांव के दिनेश साह के पुत्र मुकेश कुमार साह की मोटरसाइकिल की टक्कर आपस में हो गई। दोनों मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह घायल हो गए हैं।