दिल्ली हाईकोर्ट से दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर स्टे देने से इनकार कर दिया है।इस फैसले के बाद दतिया में उपचुनाव की संभावना और मजबूत हो गई है।मामले की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई को निर्धारित की गई है।