आबूरोड के कुई गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक झोलाछाप नीम हकीम के क्लिनिक पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही धोलाराम नामक व्यक्ति को मरीजों का इलाज करते हुए पाया। टीम द्वारा जांच करने पर आरोपी के पास किसी भी प्रकार की मान्यता प्राप्त चिकित्सा डिग्री या प्रमाण पत्र नहीं मिले।