खंडवा: रेवापुर जंगल में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, ₹30 हजार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक ज़ब्त
खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में रेवापुर के जंगल में पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 30 हजार रुपये की फड़ बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। पुलिस को लंबे समय से यहां जुए की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।