गोंडा: इटियाथोक पुलिस झाड़ियों में मृतक का पर्स, मोबाइल, बाइक की चाबी व जैकेट की खोज कर रही है
Gonda, Gonda | Jan 22, 2025 बिरमापुर निवासी शकील अहमद का शव बीते दिनों लखनीपुर मकदूमपुरवा के पेड़ार नाला मे पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी खुशनुमा ने DM व SP को पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के शिकायती पत्र पर पुलिस एक्टिव हुई। बुधवार 3 बजे घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मजदूरों को लगाकर मृतक के बाईक की चाभी, पर्श, मोबाइल व जैकेट आदि को खोजने मे लगे हुए है।