NEET (UG) Re-Exam के बाद छात्रों की छलकी पीड़ा, बोले- पेपर लीक ने बिगाड़ा भविष्य का गणित
नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोजित री-एग्जाम भले ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया हो, लेकिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने वाले कई अभ्यर्थियों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी। छात्रों का कहना है कि दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय आवश्यक था, लेकिन पेपर लीक की घटना ने उनकी मानसिक तैयारी और आत्मविश्वास को प्रभावित किया है।
Sadar, Varanasi | Jun 21, 2026