तराई में बसी शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण अब जीव जंतु लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।इस बीच लोगों को खतरे का डर सता रहा है। नदी से निकलकर हजूरपुरवा गांव में झोपड़ी में मगरमच्छ जा पहुंचा। इस बीच जब लोगों ने मगरमच्छ को बैठे देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर खेतों की तरफ मगरमच्छ भाग गया।