कोंडागांव: कोंडागांव में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, कृत्रिम अंग व प्रमाण पत्र वितरित किए गए
जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वितरण करना था। शिविर के अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल की उपस्थिति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स दिया गया