मखदुमपुर: मखदुमपुर के पूर्व विधायक को गया पुलिस ने हिरासत में लिया
मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार को गया जी पुलिस ने बुधवार के दिन हिरासत में ले लिया है। मामले की जनकरी देते हुए पूर्व विधायक सतीश कुमार ने बताया कि वे लोग पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत गया जी के गांधी मैदान में संविधान सुरक्षा रैली के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। जिसका परमिशन अंत समय में प्रशासन ने देने से इनकार किया।