मधेपुरा: डीएम ने जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
मधेपुरा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खापुर रतवारा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनामुखी (आलमनगर) एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर-सह-अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नयाटोला (पुरैनी) का भ्रमण किया गया।