मुरादाबाद: सिद्ध अस्पताल का पीएससी तिराहे पर दो दिवसीय दिवाली लेजर लाइट शो सफल
मुरादाबाद के सिद्ध मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ने दीपावली पर दो दिन तक चलने वाला शानदार लेजर लाइट शो आयोजित किया। कार्यक्रम में मुरादाबाद एसएसपी भी शामिल हुए। रंग-बिरंगी रोशनी, भगवान की भव्य आरती और आतिशबाजी ने माहौल रोंमांचक बना दिया। अस्पताल ने सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश भी दिया।