गोरखपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पहुंचे युवाओं और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। कैंट थाना क्षेत्र के इंदिरा बाल विहार तिराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का दावा करने वाला वीडियो भी चर्चा में है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews