अतरौली: सांप के डंसने से किशोरी की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाया कीमती समय
सांप के डंसने से किशोरी की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाया कीमती समय थाना दादों क्षेत्र के गांव नगला ककरौआ में मंगलवार तड़के सांप के डंसने से 16 वर्षीय किशोरी पूनम कुमारी पुत्री किशोरी सिंह की मौत हो गई। पूनम घर के हॉल में चारपाई पर सो रही थी, तभी करीब चार बजे सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। परिजनों ने चीख सुनकर सांप को डंडे से मार दिया। परिजन तुरंत उसे