मड़ावरा: बछरावनी में दो बाइकों के बीच टक्कर से एक बाइक चालक घायल हुआ
तहसील मड़ावरा के बछरावनी में शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गयी। जिससे एक बाइक चालक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घायल बाइक चालक को 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।