ऊंचाहार: उबरनी गाँव में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर मचाया उत्पात, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाना क्षेत्र के उबरनी गांव की सुशीला देवी ने सोमवार को बताया कि,गुरुवार की देर रात कुछ लोग उसके घर में घुस आये और घर के भीतर तोड़फोड़ करते हुए नकदी व जेवरात लूट लिये और घर के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए असलहे से फायर कर जान से मारने की धमकी भी दी।स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो एसपी से पीड़ितों ने गुहार लगाई है।