चंदला: चंदला में नायब तहसीलदार ने गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, किसानों को दिलाया भरोसा
छतरपुर के चंदला क्षेत्र में नायब तहसीलदार दिनेश कुमार खटीक ने सरवई मार्ग स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तौल व्यवस्था जांची और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कोई परेशानी न हो। साथ ही किसानों को आश्वासन दिया कि उनके हर दाने की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।