#कुर्था में दर्दनाक #सड़क हादसा, 21 वर्षीय गर्भवती महिला की #मौत
#अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में प्रतापपुर निवासी शैलेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी मोनी कुमारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोनी कुमारी अपने मायके #गया जिले के #गुंडारू थाना क्षेत्र अंतर्गत #मथुरापुर गांव जा रही थीं।
परिजनों के अनुसार, मोनी कुमारी अपने भाई आनंद कुमार के साथ अपाचे बाइक पर सवार होकर प्रतापपुर से मथुरापुर के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान केमदारचक मुसहरी के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी मोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मोनी कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व शैलेश कुमार के साथ हुई थी। शैलेश कुमार दिल्ली में फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। बताया गया कि मोनी कुमारी करीब तीन माह की गर्भवती थीं। इस हादसे से परिवार ने एक साथ दो जिंदगियां खो दीं।
घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार से आपदा सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। Public ki Awaz Arvind Yadav Arvind Arvind A1 express Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Sep 29, 2026