शाहबाद: कस्बाथाना में अवैध होर्डिंग से वाहन चालकों को हो रहा भ्रम, कार्रवाई की दरकार
Shahbad, Baran | Aug 31, 2026 कस्बाथाना कस्बे में जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत कस्बाथाना व अंबेडकर छात्रवास के पास भी पान मसाले का बड़ा होर्डिंग लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए ऐसे होर्डिंग वाहन चालकों का ध्यान भटकाने के साथ भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।