बलरामपुर: जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह रुकवाया गया, 2 नाबालिकों का भविष्य सुरक्षित हुआ
जिला प्रशासन की सजगता से रुकवाया गया बाल विवाह,सुरक्षित हुआ 2 नाबालिकों का भविष्य,विवाह सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड हेल्पलाइन बलरामपुर तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर पहुंचकर जांच की जिसमें बालक एवं बालिका की आयु, विवाह के लिए निर्धारित आयु से कम पायी गई