मखदुमपुर: जहानाबाद: शादी में चाउमिन खिलाने गई महिला की बच्चा चोर के शक में बेरहमी से पिटाई
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में बच्चा चोर के आरोप में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात करीब 8 बजे उसका इलाज जारी था। पीड़िता की पुत्री ने पूरे मामले को गलतफहमी बताया है। पुलिस जांच में जुटी है।