नवाबगंज: बाराबंकी में किसान यूनियन ने ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की, सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से दुर्घटना का खतरा
बाराबंकी में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने सड़क पर लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने इस संबंध में विद्युत खंड घोसियाना के एसडीओ फर्स्ट आनंद सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।