सोनबरसा: पिपरा परसाइन प्रतिमा सम्मान समारोह 2026 में मेधावियों का सम्मान, विधायक गायत्री देवी ने बढ़ाया उत्साह
सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपरा परसाइन में आयोजित प्रतिमा सम्मान समारोह 2026 के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।