नौतन: नौतन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 12 लीटर शराब और दो बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग क्षेत्रों में मंगलवार को सघन छापेमारी अभियान के दौरान बारह लीटर शराब, दो बाइक के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे. थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बाईक से शराब कारोबारी शराब का खेप लेकर आ रहें। सूचना पर कार्यवाई की गई।