नौतन: चंद्रावत नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में पसरा मातम
घटना नौतन प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत बलुआ गांव का है, जहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, बताया जाता है कि शकील अहमद के पुत्र अफान और आजाद अहमद के पुत्र मुराद दोनों जितिया पर्व के दौरान नदी में नहाने गए थे, जिस दौरान दोनों नदी में डूबने लगे दोनों बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई, मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची है।