नौतन: विदेशी शराब व बाइक के साथ शिक्षक समेत दो धराए, दियरा से शराब की बोतल डिक्की में रख बेतिया आवास पर जा रहा था शिक्षक
नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शिक्षक को दो बोतल किंग फिशर शराब व बाइक के धर दबोचा है। पकड़े गए शिक्षक संजय कुमार बथना फतुछापर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं।जिनका गांव बैरिया थाना क्षेत्र के फतुछापर है।वहीं पुलिस ने फतुछापर निवासी मुस्तकीम मियां को शराब के नशे में धुत पाये जाने पर गिरफ्तार किया गाया है।