धामपुर: नहटौर में सड़क दुर्घटना में गौवंश की मौत पर बजरंग दल के जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख ने कराया अंतिम संस्कार
Dhampur, Bijnor | Aug 23, 2026 रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे नहटौर में नूरपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गोवंश की मौत होने के बाद बजरंग दल के जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजन चंद्रा ने अपने टीम के साथ पहुंचकर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। जेसीबी से उसको दफन कराया। उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।