पीपलदा: इटावा नगर पालिका द्वारा 3 दिवसीय मेले का कल से होगा आयोजन, पोस्टर का विमोचन कर गणेश मंदिर पर की गई पूजा-अर्चना
Pipalda, Kota | Oct 9, 2024 जिले के इटावा नगर पालिका द्वारा कल गुरुवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजित किया जावेगा। इसको लेकर आज पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी की अगुवाई दशहरे मेले के सफल क्रियान्वयन के लिए आज दोपहर एक बजे गणेश पूजा कर पोस्टर का विमोचन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि अष्टमी व नवमी को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही विजयदशमी पर मेले में आतिशबाजी होगी।