पीपलदा: कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में खाद के कट्टों के साथ अटैचमेंट लगाने से किसान परेशान, खाद को लेकर कस्बे में लगी लंबी लाइने
Pipalda, Kota | Oct 7, 2024 इटावा इलाके में खाद की किल्लत से एक तरफ जहॉ किसान परेशान हो रहे है वही आज दोपहर 12 बजे इटावा क़स्बे में खाद लेने को लेकर किसानों की लंबी लाइने लगी है। बताया जाता है कि कृषि विभाग के निर्देश के बाद भी खाद डीलर किसानों को खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट जबरन दे रहे है जिसके चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।