पीपलदा: इटावा में 10 अक्टूबर से नहरों में पानी छोड़ने को लेकर जल उपयोगिता समितियों ने सिंचाई विभाग के अभियंता को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Oct 8, 2024 जिले की इटावा क्षेत्र की नहरों में पानी 10 अक्टूबर से छोड़ने की मांग को लेकर आज दोपहर 3 बजे जल उपयोगिता समितियों द्वारा सिंचाई विभाग के अभियंता को ज्ञापन दिया गया। इटावा क्षेत्र की जल उपयोगिता समितियों के अध्यक्षों ने बताया कि संभागीय आयुक्त के नाम अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया गया कि रबी की फसलों को लेकर नहरों में पानी छोड़ा जाना जरूरी है।